नाहन में आयोजित खेल संगम प्रतियोगिता में विजेता क्रिकेट टीम। संवाद
हरिपुरधार ने जीत खेल संगम क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित खेल संगम क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को अंतिम मुकाबला हुआ। इसमें हरिपुरधार ने धारटीधार को दस विकेट से पराजित कर ट्राॅफी अपने नाम की। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे समाजसेवी व व्यवसायी एलडी शर्मा ने विजेता टीम को 1 लाख 21 हजार रुपये और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपविजेता टीम धारटीधार को 55,150 रुपये ट्राॅफी से सम्मानित किया। इस अवसर पर एलडी शर्मा ने युवा वर्ग से नशे से दूर रहने और खेल प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की। उन्होंने हिमाचल में खेल से अपना जीवन निखारने वाले युवाओं की भी प्रशंसा की।