विश्वविद्यालय शाखा टीम ने सड़क सुरक्षा क्लब को 22 रनों से हराया
ददाहू कॉलेज में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में सड़क सुरक्षा क्लब के सौजन्य से शनिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। फाइनल में विश्वविद्यालय शाखा (यूनिवर्सिटी ब्रांच) टीम ने रोड सेफ्टी क्लब की टीम को 22 रनों से पराजित किया।
प्रतियोगिता के समापन पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीप राम शर्मा ने शिरकत की और विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
क्लब के संयोजक दिनेश कुमार ने सभी टीमों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य नीलम अंगीरस समेत सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
संवाद