फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भूड़ गांव में डंगा लगा तो दिया लेकिन इस बारिश में फिर से गिरने का खतरा

विज्ञापन
सवालों के घेरे में बनकला पंचायत के भूड़ गांव में लगाया गया डंगा। संवाद
विज्ञापन
सचित्र(महत्वपूर्ण कृपया उचित स्थान दें)
विज्ञापन







ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से डंगे को सही ढंग से लगाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र की बनकला पंचायत के अंतर्गत आने वाले भूड़ गांव में लगाए गए नए डंगे के इस बरसात में फिर से गिरने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि भूड़ गांव में पिछली बरसात में सड़क के साथ बना क्रेट वायर का डंगा ढह गया था। उनकी पुरजोर मांग पर लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से यहां फिर से डंगा लगाकर ग्रामीणों को राहत देने का कार्य किया है, लेकिन यह डंगा जिस ढंग से लगाया जाना चाहिए था, नहीं लगाया गया।
स्थानीय निवासी जगमोहन सिंह भंडारी, मिंटू, बॉबी, परमानंद, अंकुश ने बताया कि सड़क के साथ जो डंगा नए सिरे लगाया गया है, उसका लेवल सड़क से काफी नीचे है। यही नहीं, जहां डंगा लगा है वहां पानी इकट्ठा होने का भी पूरा स्थान है। बारिश में मिट्टी धीरे-धीरे रिसनी शुरू होगी और आने वाले समय में डंगा ढह जाएगा। ऐसे में इस डंगे को लगाने के लिए जितना पैसा खर्च हुआ है वह मिट्टी में मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस डंगे को सड़क के लेवल के साथ लाकर इसकी मिट्टी से अच्छी तरह से भराई की जानी चाहिए ताकि डंगा लंबे समय तक टिकाऊ बना रह सके। उन्होंने बताया कि लोगों ने इस बारे में विभाग के अधिकारी को भी अवगत कराया लेकिन अभी तक कुछ किया नहीं किया गया है, जबकि मानसून शुरू हो चुका है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर डंगे को ठीक करने की मांग की है ताकि जो पैसा डंगे पर लगा है उसका सदुपयोग हो सके।
लोक निर्माण विभाग के एक्सईन आलोक जुनवेजा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है, इस बारे में अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें