फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संगड़ाह में पटाखों की बिक्री के लिए चार स्थान निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
-, बाजारों से दूर होगी आतिशबाजी की बिक्री, एसडीएम सुनील कायथ ने दिवाली को लेकर जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश
विज्ञापन


-बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, रात 10 से सुबह 6 बजे तक आतिशबाजी पर प्रतिबंध

संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। दिवाली के अवसर पर पटाखों एवं आतिशबाजी की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर उपमंडल प्रशासन संगड़ाह ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम सुनील कायथ ने उपमंडल के विभिन्न बाजारों में पटाखों की बिक्री के लिए बाजार से दूर चार स्थान निर्धारित किए हैं। प्रशासन के इस कदम का उद्देश्य त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकना है।
प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार नौहराधार-बांदल मार्ग पर घाटी नामक स्थान, बोगधार में विश्राम गृह के समीप खाली जमीन, हरिपुरधार में बाजार से करीब 200 मीटर दूर काला मोड़ तथा संगड़ाह में पुलिस थाना एवं रोजगार कार्यालय के समीप खाली पड़ी जमीन को पटाखों की बिक्री के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

आदेशों के तहत पेट्रोल पंप, गैस गोदाम और अन्य ज्वलनशील पदार्थों के आसपास पटाखे चलाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक आतिशबाजी की अनुमति नहीं होगी। अस्पतालों, स्कूलों, न्यायालयों और धार्मिक स्थलों के आसपास भी पटाखे चलाने पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि पटाखों की बिक्री केवल लाइसेंसधारक दुकानदार ही निर्धारित स्थलों पर कर सकेंगे। उन्होंने पुलिस और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित स्थानों का निरीक्षण करने तथा नियमों का उल्लंघन कर बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें