फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नौहराधार क्षेत्र से 30 से अधिक गोवंश गोशाला भेजे

विज्ञापन
नौहराधार क्षेत्र से गोवंश को गोशाला भिजवाते स्थानीय लोग। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल ने छुड़वाए पशु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार में लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का सबब बने एवं ठंड में ठिठुर रहे लावारिस गोवंश को स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल ने मंगलवार को पकड़ कर गिरिपुल स्थित गोशाला में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र की सड़कों और बाजारों में लंबे समय से लावारिस गोवंश घूम रहे थे। यह पशु किसानों की फसलों को भी उजाड़ रहे थे।

इसके चलते मंगलवार को 30 से अधिक पशुओं को पकड़कर गोशाला में पहुंचाया। गौरतलब है कि नौहराधार, ब्लायनधार, बोगधार और हरिपुरधार में लावारिस पशुओं की टोलियां दिन-रात सड़क पर घूम रही हैं। वहीं, नौहराधार में लावारिस पशुओं की तादात में पिछले कुछ सालों से भारी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल प्रधान विवेक चौहान, पंचायत प्रधान राजेंद्र सिंह, भारत भूषण, इंद्रपाल चौहान अशोक कुमार, डिंपल आदि ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अब यहां पर लावारिस पशुओं को न छोड़े। पकड़े जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें