फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 4

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट ने ठेकेदार सहित दो को खोदाई, कटान और मलबा फेंकने से रोका
विज्ञापन

नाहन। जमीन पर अवैध रूप से विभिन्न गतिविधियों के मामले में अदालत ने वादी के पक्ष में निर्णय देते हुए आरोपियों को संबंधित भूमि पर किसी भी तरह की खोदाई, कटान और मलबा फेंकने से रोक दिया है। यह मामला तहसील शिलाई के मोहाल बोबरी का है।
विज्ञापन

वादी कंवर सिंह ने अदालत में स्थायी निषेधाज्ञा के लिए याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सड़क निर्माण कार्य कर रहा ठेकेदार बाजू राम और मोहर सिंह उनकी जमीन पर अवैध रूप से खोदाई कर रहे हैं और वहां मलबा डालकर घास और पौधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपियों को नोटिस जारी किए गए, लेकिन वे अदालत में पेश नहीं हुए। बाद में उन्हें एकतरफा कर दिया गया। रिकॉर्ड और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने माना कि वादी भूमि का सह-मालिक है और आरोपी उस भूमि पर किसी प्रकार का अधिकार नहीं रखते। अदालत ने वादी के पक्ष में डिक्री पारित करते हुए आरोपियों को भविष्य में किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप से सख्ती से रोक दिया है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें