फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कोर्ट ने भू-प्रभावितों को मुआवजा राशि जारी करने के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन। जिला अदालत में भूमि प्रभावितों को 1.09 करोड़ रुपये मुआवजा राशि जारी करने की अनुमति दे दी है। यह आवेदन पंकज कुमार व अन्य बनाम रेणुका जी डैम और अन्य से संबंधित है। अदालत में दायर आवेदन में कहा गया था 28 जून 2024 में पारित निर्णय के तहत निर्धारित मुआवजा राशि ट्रिब्यूनल में जमा है। अब आवेदकों ने घरेलू जरूरतों का हवाला देते हुए राशि जल्द जारी करने की मांग की थी। वहीं, प्रतिवादियों ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। कोर्ट नाजिर की रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 के मामले में 1,09,20,549 रुपये की राशि अभी तक वितरित नहीं की गई थी। सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ने आदेश दिया कि आवेदकों के हिस्से की राशि ब्याज सहित नियमानुसार जारी की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें