फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गैलियो मंदिर चोरी मामले में 6 दोषियों को 2 वर्ष का साधारण कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत-
विज्ञापन


-दोषियों के खिलाफ 2014 में नौहराधार पुलिस चौकी में दर्ज की गई शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। सिरमौर जिला के नौहराधार इलाके के मंदिर में हुई चोरी के एक मामले में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) राजगढ़ की अदालत ने 6 आरोपियों को दोषी करार देते हुए 2-2 वर्ष के साधारण कारावास और 2500-2500 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

जेएमएफसी राजगढ़ ऋतु सिन्हा की अदालत ने साल 2014 में गैलियो शिरगुल मंदिर नौहराधार में हुई चोरी के मामले में दोषियों को आईपीसी की धारा 457 में 2 साल की सजा और एक हजार रुपये का जुर्माना, 380 में एक साल की सजा और 500 रुपये जुर्माना, 411 में एक साल की सजा और एक हजार रुपये जुर्माने का फैसला सुनाया। मामले की पैरवी सहायक जिला न्यायवादी अमरीक सिंह ने की।
विज्ञापन


सहायक जिला न्यायवादी विकास शर्मा ने बताया कि अगस्त 2014 में गैलियो शिरगुल मंदिर के पुजारी रघुवीर सिंह ने पुलिस चौकी नौहराधार में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और एएसआई देवराज ठाकुर ने मामले की जांच की।

पुलिस की जांच में 6 आरोपी संलिप्त पाए गए, जिसमें रामचंद्र पुत्र रखा राम निवासी कालर, तहसील अर्की (सोलन), रोशनलाल पुत्र हेतराम निवासी कालर, तहसील अर्की (सोलन), कालू पुत्र सीताराम निवासी शराड़ाघाट, जिला सोलन, कमलेश पुत्र काकुराम निवासी बरवाला, (सोलन), ओमप्रकाश पुत्र गोपाल सिंह निवासी जुखाला, (सोलन) और हरिंद्र सिंह पुत्र जियालाल निवासी पट्टा बोरोबरी, (सोलन) को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


तफ्तीश पूरी होने के बाद जांच अधिकारी ने अदालत में चालान पेश किया। इस मामले में 16 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। तमाम साक्ष्यों और दलीलों के आधार पर राजगढ़ की अदालत ने इन सभी दोषियों को उक्त सजा सुनाई।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें