फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 4

विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीपीएस मामले में आरोपी कोर्ट से दोषमुक्त
विज्ञापन

नाहन। एनडीपीएस के एक मामले में विशेष अदालत ने बिहार के जिला वैशाली निवासी संजय कुमार को दोषमुक्त करार दिया है। यह मामला 18 अप्रैल 2018 को पांवटा साहिब थाना का है। पुलिस की टीम ने यमुना बिहार कॉलोनी में एक कमरे की तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाओं के 552 नशीले कैप्सूल और 15 गोलियां बरामद करने का दावा किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन ने 12 गवाह पेश किए, लेकिन विशेष अदालत ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि स्वतंत्र गवाह ने अभियोजन पक्ष की बात का समर्थन नहीं किया है। साथ ही, सरकारी गवाहों के बयान भी कई अहम तथ्यों पर एक-दूसरे के विरोधाभासी पाए गए।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें