फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 3

विज्ञापन
विज्ञापन
5.21 ग्राम स्मैक मामले में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन


नाहन। एनडीपीएस मामले के गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह मामला 17 जनवरी 2026 को पुलिस थाना पुरुवाला में पंजीकृत है। आरोपी पंकज उर्फ पंकू को 5.21 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े स्रोतों के बारे में पूरी जानकारी नहीं दे सका। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने रिकॉर्ड के अवलोकन के बाद कहा कि नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच के लिए आरोपी से आगे पूछताछ आवश्यक है। न्यायिक मजिस्ट्रेट विशाल तिवारी ने अब आरोपी को 30 जनवरी 2026 को विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें