कोर्ट ने केस में जब्त बाइक को किया रिलीज
नाहन। अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जब्त किए वाहन (मोटरसाइकिल) को दस्तावेजों सहित उसके मालिक जिला सोलन निवासी मनीष शर्मा के सुपुर्द करने का आदेश दिया है। यह मामला 1 मई 2026 को पुलिस थाना काला अंब में दर्ज है। आरोप है कि 30 अप्रैल को उक्त मोटरसाइकिल को आरोपी शुभम वर्मा चला रहा था, जो सह-आरोपी रजत के साथ 20.14 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। साथ ही, पुलिस टीम मामले में इस्तेमाल वाहन को जब्त किया था। अब विशेष न्यायालय ने संबंधित थाना प्रभारी को वाहन को मालिक के सुपुर्द करने का आदेश देते हुए शर्त रखी कि उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट की संतुष्टि के लिए 3 लाख रुपये का जमानती बांड भरना होगा। समान राशि का एक जमानतदार भी पेश करना होगा। वाहन न तो बेचा जाएगा न ही उसका रंग या अन्य विशेषताएं बदली जाएंगी।
संवाद