कोर्ट से दोषी को जुर्माना राशि अदा करने का अंतिम अवसर
नाहन। अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने चेक बाउंस मामले में दोषी करार दिए गए आरोपी को अदालत के पूर्व आदेश का पालन करने के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया है।
यह मामला साल 2017 में मस्त राम बनाम राजीव कुमार का है। 27 नवंबर 2025 को मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने हरियाणा के जिला यमुनानगर निवासी राजीव कुमार को दोषी ठहराते हुए दो वर्ष की सजा और 12 लाख रुपये जुर्माना/मुआवजा देने का आदेश दिया था, लेकिन समय सीमा के भीतर आदेश का पालन न हो पाने पर अदालत ने उसे पहले दो महीने, फिर 15 दिन और अब दोबारा आवेदन दायर कर 10 दिन का अतिरिक्त समय मांगा। मामले की सुनवाई के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने परिस्थितियों कारणों को देखते हुए दोषी का आवेदन स्वीकार कर लिया।
संवाद