फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एनडीपीएस मामले में नौ साल बाद आरोपी कोर्ट से दोषमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन। एनडीपीएस के एक मामले में विशेष अदालत ने उत्तर प्रदेश के जिला शामली निवासी पुरुषोत्तम कुमार को दोषमुक्त करार दिया है। यह मामला 14 जुलाई 2017 को पांवटा साहिब थाना का है। पुलिस की टीम ने जवालापुर रेन शेल्टर के पास आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाओं के 320 कैप्सूल बरामद करने का दावा किया था। आरोपी उन कैप्सूल को रखने और ले जाने के लिए कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन ने 13 गवाह पेश किए, लेकिन विशेष अदालत ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि गवाहों के बयान भी कई अहम तथ्यों पर एक-दूसरे के विरोधाभासी पाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें