फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नशीली दवाइयों के मामले में युवक कजमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन। एनडीपीएस अधिनियम के मामले में विशेष अदालत ने एक युवक को सशर्त जमानत दे दी है। विशेष न्यायाधीश ने उत्तर प्रदेश के तहसील चांदपुर निवासी आरोपी सन्नी सिंह को ट्रायल कोर्ट की संतुष्टि के लिए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और सामान राशि के जमानतदार पर रिहा करने का आदेश दिया। यह मामला 13 जनवरी 2026 को पुरुवाला थाना में दर्ज है। पुलिस की टीम गश्त पर थी। भंगारनी चौक के पास आरोपी के कब्जे से 210 कैप्सूल बरामद किए गए थे। आरोपी गिरफ्तारी के बाद से न्यायिक हिरासत पर केंद्रीय कारागार नाहन में बंद है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि शर्तों के उल्लंघन पर जमानत रद्द होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें