फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 14.55 करोड़ मुआवजा राशि जारी करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन। जिला अदालत ने एक मामले में आवेदक को बड़ी राहत देते हुए 14,55,59,460 रुपये मुआवजा राशि जारी करने का आदेश दिया है। यह मामला वर्ष 2014 में दायर संदर्भ याचिका से जुड़ा है। मामले की सुनवाई के दौरान आवेदक की ओर से अदालत को बताया गया कि संबंधित मुआवजा राशि मई 2022 को ही अदालत में जमा करवाई जा चुकी है और इस फैसले के खिलाफ किसी भी पक्ष ने अपील दायर नहीं की है।
विज्ञापन

वहीं, प्रतिवादियों की ओर से भी आवेदन पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई। अदालत ने कोर्ट नाजिर की रिपोर्ट मंगवाई। इसमें बताया गया कि पूर्णा नंद व अन्य बनाम प्रधान सचिव व अन्य मामले में 14,55,59,460 रुपये की राशि अभी तक वितरित नहीं की गई है। सभी पक्षों को सुनने के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आदेश दिया कि आवेदक के हिस्से की मुआवजा राशि, ब्याज सहित निर्धारित हिस्सेदारी के अनुसार बैंक ट्रांसफर के माध्यम से जारी की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें