फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भरली आंजभोज कॉलेज में बच्चों को दी प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी

विज्ञापन
भरली आंज भोज कॉलेज में कॅरिअर काउंसलिंग सेशन में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत कालेज
विज्ञापन
कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने आयोजित किया काउंसलिंग सेशन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नघेता (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय भरली आंजभोज के कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से सोमवार को महाविद्यालय में सभी छात्रों के लिए काउंसलिंग सेशन आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्राचार्या डॉ. रितु पंत ने एक विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्रों को यूपीएससी सिविल सेवा, राज्य लोक सेवा आयोग (पीसीएस)और एसएससी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकांश परीक्षाओं के लिए स्नातक की डिग्री न्यूनतम योग्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास, समर्पण, नियमित अध्ययन और सामयिक घटनाओं पर ध्यान केंद्रित करने जैसे महत्वपूर्ण तैयारी टिप्स भी दिए ताकि वे सही समय पर अपने कॅरिअर की दिशा तय करें और प्रतियोगी दुनिया में सफलता प्राप्त कर सकें।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें