फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में फ्रंट वॉरियर्स को लगाया कोरोना इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविशील्ड का टीका लगने का अभियान जारी है। हालांकि, टीका लगाने में 50 फीसदी कोरोना योद्धाओं ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। वीरवार को जिले में 323 लोगों को कोविशील्ड के टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन

तीन स्थानों पर चले टीकाकरण अभियान में 162 लोग ही टीका लगाने पहुंचे। नाहन मेडिकल कॉलेज में आज सीएमओ डॉ. केके पराशर ने स्वयं भी टीका लगाया। जिले में वीरवार को तीन स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन, सिविल अस्पताल राजगढ़ और संगड़ाह अस्पताल में फ्रंट लाइन वर्करों को टीके लगे। तीनों स्थानों पर कुल 323 लोगों को टीका लगाने के लिए एसएमए भेजे गए थे। कोविन सॉफ्टवेयर से भेजे गए मेसेज के बाद इनमें से 162 लोग टीका लगाने पहुंचे। मेडिकल कॉलेज नाहन में 102 लोगों को मैसेज भेजे गए थे।
इनमें से सिर्फ 41 लोगों को ही कोविशील्ड का टीका लगा। राजगढ़ में 106 में से 48 और संगड़ाह में 115 में से 73 लोग टीका लगाने पहुंचे। सभी को कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में बनाए गई गाइड लाइन के अनुसार टीका लगा। टीका लगाने के बाद सभी को आधा घंटे तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। जिसके बाद सभी घर लौट गए। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि जिले में चरणवद्ध तरीके से यह अभियान चलाया जा रहा है। उनके अनुसार धीरे-धीरे टीका लगाने के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। इसका कोई गलत प्रभाव नहीं है। आज उन्होंने स्वयं भी टीका लगाया। वह बिल्कुल ठीक हैं। टीका लगाने के बाद वह रोज की तरह कार्यालय का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें