फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में 250 लोगों ने लगाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
नाहन के आयुष अस्पताल में कोविशील्ड लगाता एक व्यक्ति। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश और जिला में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही लोगों में कोरोना वैक्सीन लेने का भी रुझान बढ़ रहा है। अब लोग बड़ी संख्या में टीके लगाने के लिए वैक्सीनेशन शिविर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पांवटा अस्पताल में रविवार और सोमवार को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान करीब ढाई सौ लोगों ने अपना वैक्सीनेशन करवाया। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर संजीव सहगल ने बताया कि दो दिन में करीब ढाई सौ लोगों ने कोरोना वैक्सीनेशन करवाया है। उन्होंने 39 से ऊपर के लोगों से अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगाने की अपील की है।
डॉ. संजीव सहगल ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सभी लोग अस्पताल में जरूरी हो तभी आएं। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें। सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें