पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र में शनिवार को सैकड़ों लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। पांवटा, माजरा और गिरिपार के क्षेत्रों में आंगनबाड़ी तथा आशा कार्यकर्ताओं की टीमें बेहतर कार्य कर रही हैं। कोरोना वॉरियर्स और बुजुर्गों को वैक्सीन लगाने के बाद अब 45 वर्ष आयु से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ज्योति, अनिता, सोनी, सविता, शीला और ममता ने बताया कि कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। कोरोना से बचाव के लिए पहले जागरूकता अभियान चलाया गया। अब कोरोना वैक्सीन से लोगों को महामारी से बचाने को पूरे जोश के साथ कार्य चल रहा है।
जागरूक लोग अस्पतालों में पहुंच कर वैक्सीन लगवा रहे हैं। शनिवार को पांवटा साहिब क्षेत्र में सैकड़ों लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। उधर, सिविल अस्पताल पांवटा के प्रभारी डॉ. संजीव सहगल और बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देयोल नेे कहा कि पांवटा, माजरा, राजपुर के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। इसमें स्वास्थ्य विभाग कर्मियों के साथ आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उल्लेखनीय योगदान दे रहीं हैं।
...