फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा निवासी कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय व्यक्ति की देहरादून अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के वार्ड- 6 निवासी 65 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से देहरादून अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए पांवटा में कोविड-19 टेस्ट करवाया था। 15 सितंबर को टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद हालत ज्यादा गंभीर होने पर दून अस्पताल पांवटा में उपचारित थे। मंगलवार को उपचार के दौरान देर शाम को ही दम तोड़ दिया। देहरादून में ही कोविड-19 गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया। मिली जानकारी अनुसार पांवटा साहिब की नव विहार कॉलोनी, नजदीक चुंगी नंबर 06, पांवटा साहिब निवासी व्यक्ति (65) कुछ दिन से बीमार थे। जिसके कारण वह पांवटा अस्पताल में उपचार को पहुंचे। यहां इनका कोविड-19 टेस्ट हुआ। लैब से उनकी 15 सितंबर को रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। जिसके बाद हालत गंभीर होने पर परिजन उनको दून अस्पताल देहरादून, उत्तराखंड ले गए थे। वह तब से देहरादून में ही उपचार करवा रहे थे। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। उधर, बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देओल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद देहरादून में उपचारित पांवटा वार्ड- 6 निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति को मौत हो गई। देहरादून में ही कोविड-19 गाइडलाइंस के तहत अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें