नाहन (सिरमौर)। श्री साईं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर नाहन में श्री साईं आईवीएफ सेंटर अंबाला की निदेशिका डॉ. श्रद्धा बेदी ने नाहन के कोरोना वॉरियर को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में डॉ. श्रद्धा बेदी ने कोविड -19 महामारी के दौरान बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बीएमओ धगेड़ा डॉ. मोनीषा अग्रवाल, सीएमओ सिरमौर डॉ. संजीव सहगल, हेल्थ वर्कर कृष्णा, डॉ. ललित महाजन, डॉ. वीणा सांगल, डॉ. विनोद सांगल, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रचना गौतम, सचिव अलका गर्ग एवं भूतपूर्व अध्यक्ष अनूभा गुप्ता को सम्मानित किया गया।
फ्रंट लाइन वर्करों ने कोविड -19 महामारी के बीच दिन-रात लोगों की सहायता करने और आमजन मानस को कोविड -19 के बारे में जागरूक किया था। इस अवसर पर डॉ. श्रद्धा बेदी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स की ओर से लोगों को प्रदान की सेवाओं के लिए आभार जताया। इस दौरान साईं अस्पताल प्रबंधन से जुड़े कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
.................