पांवटा साहिब/नाहन (सिरमौर)। नाहन और पांवटा में कॉलेज छात्रों सहित अन्य लोगों का टीकाकरण किया गया। नाहन कॉलेज में मंगलवार को कुल 112 को कोविशील्ड टीके लगाए गए। इसमें 103 छात्र और 9 शिक्षक शामिल रहे। जबकि ददाहू कॉलेज में कुल 33 छात्रों को कोरोना बचाव के टीके लगाए गए।
पब्लिक स्कूल पांवटा में कोविड वैक्सीन टीकाकरण केंद्र में टीके लगाए गए। इस दौरान करीब 400 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन टीका लगाया गया। बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देओल ने कहा कि मिशन स्कूल पांवटा में डॉ. हिमांशु, डॉ. आशुतोष की टीम ने कार्य किया। स्कूल में 18 से 44 आयु वर्ग में 315 और 45 से अधिक उम्र वाले 85 लोगों को कोविड -19 टीका लगाया गया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या देवेंद्र कौर और समस्त स्टाफ ने सामाजिक दूरी बनाए रखने और गाइड लाइंस का पालन करवाने को पूरा सहयोग किया।
बता दें कि सोमवार को राजपूर ब्लॉक में कुल 2806 लोगों को टीके लगाए गए जिसमे पांवटा कॉलेज में सबसे ज्यादा 408, सिविल अस्पताल में 332, सीएचसी राजपूर में 273, कन्या स्कूल पांवटा में 240, बीआरसी सतौन कार्यालय में 201, पीएचसी रामपुर भारापुर में 240, कफोटा में 181, शरली मानपुर में 207, कोलर और आईसी सिलिंडर इकाई में 162-162, पीएचसी माजरा में 161, बीकेडी कॉलेज पांवटा में 160, बीआरसी माजरा में 88 टीके लगे हैं।