फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रधान संदीपक ने सैनवाला में ग्रामीणों को बांटे मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन विस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आमवाला-सैनवाला पंचायत के प्रधान संदीपक तोमर ने ग्रामीणों को मास्क वितरित किए। प्रधान ने सैनवाला गांव और बाजार क्षेत्र में ग्रामीणों को मास्क बांटे। इस दौरान ग्रामीणों से बिना मास्क बाहर न निकलने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में न जाने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

बता दें कि पंचायत प्रधान संदीपक ग्रामीणों को मास्क, सैनिटाइजर, दवा वितरण का कार्य समय -समय पर करते आ रहे हैं। पूर्व में वह क्षेत्र के मजदूरों और गरीब तबके के लोगों को राशन किट भी कई दिनों तक उपलब्ध करवाते रहे। इन दिनों भी वह लोगों को लगातार मास्क बांट रहे हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमित लोगों के घर जाकर उनका हालचाल भी पूछ रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर से पंचायत प्रधान ने क्षेत्र के कोरोना संक्रमित लोगों का हाल चाल पूछा और ग्रामीणों को मास्क बांटे।
पंचायत प्रधान संदीपक ने कहा कि जिला में कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए प्रशासन कई सुरक्षात्मक कदम उठा रहा है। ऐसे में लोगों को भी चाहिए कि वह प्रशासन को पूरा सहयोग दें ताकि कोरोना संक्रमण पर विजय प्राप्त की जा सके। संदीपक ने कहा कि लोगों को कोरोना महामारी रोकने के लिए अपना नैतिक दायित्व समझना होगा। यदि वह प्रशासन को नि:स्वार्थ भाव से अपना सहयोग देंगे तभी कोरोना महामारी पर जीत संभव हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें