फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौहराधार में दो और बैंक कर्मी हुए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार में दो बैंक कर्मी और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एसबीआई की नौहराधार शाखा में अब कोरोना से संक्रमित होने वाले कर्मचारियों की संख्या पांच हो गई है। नौहराधार स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को 20 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए जिसमें से तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। तीनों ही एसबीआई के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

जबकि इससे पूर्व इसी बैंक के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ऐसे में अब इस बैंक शाखा के कोरोना संक्रमित कर्मचारियों की संख्या पांच हो गई है। बता दें कि सोमवार को दो बैंक कर्मी कोरोना संक्रमित निकलने पर बैंक को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया था। बुधवार को 12 बजे सैनिटाइज करके बैंक को खोला गया। बैंक के अधिकारियों ने अन्य शाखाओं से यहां पर कर्मचारी भेज दिए हैं जो बैंक के कार्य निपटाएंगे।
नौहराधार की चिकित्सा अधिकारी (एमओ) डॉक्टर चारू बहल ने बताया कि नये मामलों के साथ कोरोना संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या अब आठ हो चुकी है। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की सलाह दी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जो लोग कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए हैं वह अपने टेस्ट के लिए तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें