फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा साहिब के 57 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के वार्ड- 8 मुख्य बाजार निवासी एक व्यक्ति (57) की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उपचार को पांवटा अस्पताल ले गए। टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बताया जा रहा है कि उन्हें कोविड-19 सेंटर सराहां ले जाया गया था। संक्रमित व्यक्ति ने उपचार के दौरान देर शाम को ही दम तोड़ दिया। मंगलवार को मृतक का शव पांवटा पहुंचाया जायगा। कोविड-19 गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा। मिली जानकारी अनुसार पांवटा साहिब के वार्ड- 8 मेैन बाजार का निवासी 57 वर्ष व्यक्ति की पिछले तीन दिनों से तबीयत खराब थी। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर सोमवार को उन पांवटा सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां कोरोना जांच के बाद कोरोना संक्रमित पाए गए थे । पांवटा अस्पताल से तुरंत नाहन मैेडिकल कॉलेज भेजा गया। एंबुलेंस के माध्यम से सराहां के कोविड-19 सेंटर में ले गए। लेकिन, उन्होंने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। मंगलवार को शव पांवटा पहुंचाया जाएगा। कोविड-19 गाइडलाइंस के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देओल ने बताया कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक व्यक्ति (57) की आज कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई। मंगलवार को शव पांवटा लाया जायेगा। कोविड-19 गाइडलाइंस के तहत अंतिम संस्कार होगा। बीएमओ राजपूर ने कहा कि कोरोना को लोग हल्के में ना लें। इसके कोई भी लक्षण है तो तुरंत अपना टेस्ट करवाएं। डॉक्टर से संपर्क कर समय पर इलाज भी शुरू करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें