नाहन(सिरमौर)। सिरमौर जिले में रविवार को कोरोना 6 नए मामले सामने आए हैं। डॉ. वाईएसपरमार मेडिकल कॉलेज नाहन से मिली रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 110 नए सैंपल जांचके लिए भेजे गए थे। इनमें से 54 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 6 मामले पॉजिटिव मिलेहैं। वहीं, 50 सैंपल की जांच अभी जारी है। संक्रमित पाए गए 6 मामलों से पांच नाहन उपमंडलसे संबंध रखते हैं। जबकि एक शिलाई उपमंडल का रहने वाला है। संक्रमित पाए गए इनमामलों में नाहन उपमंडल के नैरो कौलावाला भूड़ से 32 वर्षीय पुरूष, कच्चा टैंक नाहन 37 वर्षीय पुरूष, नगर परिषद केविश्राम गृह के समीप हरिपुर मोहल्ला नाहन से 23, 24 व 32 वर्षीय पुरूष संक्रमितपाए गए हैं। जबकि, शिलाई से 19 वर्षीय युवक भी कोरोना पाजिटिव मिला है। उधर, सीएमओसिरमौर डॉ. केके पराशर ने पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को सिरमौर जिले मेंकोरोना संक्रमण के 6 नए मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमितों के संपर्क मेंआए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। साथ ही कई लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।उन्होंने अपील की कि संक्रमितों के संपर्क में रहे लोग अपना कोविड टेस्ट करवा लें।ताकि, संक्रमण से बचाव किया जा सके।
............