फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चेक बाउंस में दोषसिद्धि बरकरार, सजा दो से घटाकर एक साल

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कपिल शर्मा की अदालत ने दोषसिद्धि और चार लाख रुपये मुआवजे का आदेश रखा बरकरार
विज्ञापन

मुआवजा नहीं चुकाने पर अब छह की जगह तीन महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
घरेलू और व्यक्तिगत जरूरतों के नाम पर उधार लिए थे 2.40 लाख रुपये, भुगतान के लिए दिया था दो लाख का चेक
पर्याप्त राशि नहीं होने से फरवरी 2014 में बाउंस हुआ था चेक, निचली अदालत ने सुनाई थी दो साल की कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। चेक बाउंस के मामले में अदालत ने आरोपी के खिलाफ निचली अदालत की ओर से सुनाई दोषसिद्धि को बरकरार रखा है, लेकिन उसकी सजा दो साल से घटाकर एक साल कर दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कपिल शर्मा की अदालत ने चार लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश को भी बरकरार रखा है। हालांकि, मुआवजा अदा नहीं करने की स्थिति में छह महीने के बजाय तीन महीने की अतिरिक्त कैद भुगतने का आदेश दिया है। अदालत ने आरोपी केडिया राम की ओर से दायर आपराधिक अपील को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए यह फैसला सुनाया।
मामला पांवटा साहिब की सुंदरी देवी की ओर से दायर चेक बाउंस की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, केडिया राम ने मई 2013 में घरेलू और व्यक्तिगत जरूरतों का हवाला देकर उनसे 40 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके बाद 23 अगस्त 2013 को दो लाख रुपये और उधार लिए। आरोपी ने यह राशि छह महीने में लौटाने का भरोसा दिया और भुगतान की गारंटी के तौर पर भारतीय स्टेट बैंक की राजबन शाखा के खाते से दो लाख रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन

सुंदरी देवी ने जब चेक बैंक में भुगतान के लिए लगाया तो 25 फरवरी 2014 को पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी को कानूनी नोटिस भेजा, लेकिन निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं किया गया। इस पर 27 मार्च 2014 को अदालत में शिकायत दायर की गई। मामले की सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट, पांवटा साहिब ने आरोपी को परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) के तहत दोषी करार देते हुए दो साल की कैद और चार लाख रुपये मुआवजा देने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन

इस फैसले को केडिया राम ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में चुनौती दी थी। अदालत ने रिकॉर्ड और गवाहों के बयानों का अवलोकन करने के बाद निचली अदालत की ओर से सुनाई गई दोषसिद्धि और मुआवजे का आदेश सही पाया। हालांकि, मामले के निपटारे में लगे समय और मुआवजे की राशि को देखते हुए कारावास की अवधि घटाना उचित समझा। अदालत ने आरोपी को सजा भुगतने के लिए ट्रायल कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें