फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लोगों को कचरा अलग रखने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ में विद्यार्थियों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के विद्यार्थियों ने शहर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। नगर पंचायत कार्यालय से शुरू हुई रैली बाजार और मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। विद्यार्थियों ने लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने का संदेश दिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह जैलदार और प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को कचरे के उचित प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने गीले कचरे से खाद बनाने और सूखे कचरे को पुनर्चक्रण के लिए भेजने के फायदे भी बताए।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह जैलदार ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी केवल नगर पंचायत और सफाई कर्मचारियों की नहीं है। प्रत्येक नागरिक को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और गीले-सूखे कचरे को अलग रखने में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मीनू भास्कर ने कहा कि विद्यार्थी समाज में बदलाव के वाहक बन सकते हैं। स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित रखने के बजाय इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें