फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अनुबंध कर्मचारियों को साल में दो बार किया जाए नियमित

विज्ञापन
नाहन में उपायुक्त सुमित खिमटा को मांगपत्र देते अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सिरमौर के प
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

अनुबंध कर्मचारियों को साल में दो बार किया जाए नियमित
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सरकार से उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सिरमौर ने प्रदेश सरकार से अनुबंध कर्मचारियों को साल में दो बार नियमित करने की मांग की है ताकि उन्हें वरिष्ठता व आर्थिक नुकसान न हो। अपनी मांगों को लेकर संघ का एक प्रनिधिमंडल जिला प्रधान कपिल मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा से मिला और उनको मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम से 44 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल संघ के जिला प्रधान कपिल मोहन ठाकुर, शिक्षा सम्मान आयाम हिमाचल प्रांत के अध्यक्ष ऋषिपाल शर्मा व सीएंडवी संवर्ग सचिव यशपाल शर्मा ने सरकार से शिक्षकों को नये वेतनमान की देय राशि, डीए की लंबित किश्ते, नए वेतनमान के लंबित भत्तों को शीघ्र देने की मांग की। इसके अलावा सभी महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर अवकाश, डीपीई अध्यापकों को प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा का पदनाम व एक समान वेतन देने, समग्र शिक्षा के अधीन आने वाली राशि को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक विद्यालय को एचडीएफसी बैंक अकाउंट खोलने की शर्त को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं जेबीटी, सीएंडवी, टीजीटी प्रवक्ता, मुख्याध्यापक व प्रधानाचार्य की वरिष्ठता सूची जारी करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने का आह्वान किया।
-संवाद

नाहन में उपायुक्त सुमित खिमटा को मांगपत्र देते अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सिरमौर के प

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें