फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: निगम की खड़ी बस से टकराया कंटेनर

विज्ञापन
कालाअंब के मैनथापल में कंटेनर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ निगम की बस का अलग हिस्सा। संवाद
विज्ञापन
मैनथापल में बस के अगले हिस्से और शीशे को पहुंचा नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब-दोसड़का-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर मैनथापल क्षेत्र में शनिवार देर रात एचआरटीसी नाहन डिपो की बस को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस के अगले हिस्से और शीशे को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
एचआरटीसी की बस चंडीगढ़ से देहरादून जा रही थी। शनिवार रात करीब 10 बजे बस एनएच-07 पर स्थित एक ढाबे के पास खड़ी थी। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग से ढाबे के समीप उद्योगों की ओर जाने वाली संपर्क सड़क पर एक कंटेनर मुड़ा। सड़क तंग होने और कंटेनर की लंबाई अधिक होने के कारण कंटेनर का पिछला हिस्सा बस के अगले भाग से टकरा गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ढाबे के बाहर पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। अकसर बसों और अन्य वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग या उद्योगों को जाने वाली संपर्क सड़क के किनारे खड़ा करना पड़ता है। इसी वजह से एचआरटीसी की बस भी संपर्क सड़क से सटाकर एनएच किनारे खड़ी की गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते से मामला निपटा लिया है। साथ ही पुलिस की ओर से एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर सुझाव दिया जा रहा है कि भविष्य में ऐसे ढाबों पर बसें रोकी जाएं, जहां पार्किंग की उचित व्यवस्था हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें