फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: निदेशक भारत भूषण मोहिल ने नौहराधार पहुंच उपभोक्ताओं को दिया आश्वासन

विज्ञापन
राज्य सहकारी बैंक की नौहराधार शाखा में उपभोक्ताओं से मिलते निदेशक भारत भूषण मोहिल। संवाद
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का बैंक में जमा किया गया पैसा एकदम सुरक्षित
विज्ञापन

निदेशक भारत भूषण मोहिल ने नौहराधार पहुंच उपभोक्ताओं को दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी

नौहराधार (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की नौहराधार शाखा में सामने आए कथित करोड़ों रुपये के घोटाले के बाद उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ी है। इसी को देखते हुए मंगलवार को बैंक के निदेशक भारत भूषण मोहिल बैंक शाखा में पहुंचे और यहां उन्होंने उपभोक्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि मामले में जांच जारी है और संलिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं का बैंक में जमा किया गया पैसा एकदम सुरक्षित है और लोगों का पुरा पैसा लौटाया जाएगा।

भारत भूषण मोहिल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक 26,000 करोड़ का व्यवसाय रखता है और लगभग 16 लाख खाताधारक इसमें निवेश करते हैं। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी कोई संलिप्त पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बैंक के उच्च अधिकारियों द्वारा उक्त मामले में सात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है और 10 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा यहां से पूरे स्टाफ को बदल दिया गया है और नए स्टाफ को तैनात करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें