फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नीट पेपर लीक के विरोध में संगड़ाह में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली रैली

विज्ञापन
संगड़ाह में नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
-लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह से बस अड्डा बाजार तक निकाला मार्च, लगे केंद्र सरकार विरोधी नारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। नीट पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह से बस अड्डा बाजार तक रैली निकालकर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की और परीक्षा प्रणाली में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
रैली में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर मुख्य बाजार से गुजरे। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं से देशभर के लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का विश्वास परीक्षा प्रणाली से उठ रहा है। उनका आरोप था कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने में केंद्र सरकार विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली के बाद बस अड्डा बाजार में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने नीट पेपर लीक मामले को युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कहा कि सरकार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के बावजूद प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
प्रदर्शन में क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें