फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में शिलाई कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
-कफोटा में रैली निकाल सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कफोटा (सिरमौर)। जंतर-मंतर पर पेपर लीक मामले को लेकर धरना दे रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को शिलाई कांग्रेस ने कफोटा में विरोध रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपमंडल अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह धामटा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कफोटा में एकत्र हुए। इसके बाद बाजार से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। साथ ही शिक्षा सुधार के मुद्दे पर संसद में सार्थक चर्चा कराने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह धामटा ने आरोप लगाया कि रोजगार का वादा कर सत्ता में आई सरकार अब युवाओं की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं और उनके समर्थन में आवाज उठाने वालों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है। धामटा ने कहा कि सरकार को दमनकारी रवैया छोड़कर छात्रों से बातचीत करनी चाहिए और उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें