फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में कांग्रेसियों ने आयरन लेडी इंदिरा को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। कांग्रेस भवन नाहन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 103 वीं जयंती धूमधाम से मर्नाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह ने की। इस अवसर पर कंवर अजय बहादुर सिंह और अन्य कांग्रेसियों ने आयरन लेडी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कंवर अजय बहादुर ने कहा कि फौलादी इरादों और निडर फैसलों के लिए प्रसिद्घ रही देश की पहली महिला प्रधानमंत्री का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 के बीच लगातार तीन बार देश की बागडोर संभाली और उसके बाद 1980 में दोबारा इस पद पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने इस कार्यकाल में भारतवर्ष को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर खड़ा किया। कहा कि इंदिरा गांधी ने सच्चाई और निर्भीकता को जीवन का मुख्य सिद्धांत बनाया। प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय सोलंकी ने कहा कि इंदिरा ने कहा था कि अगर मैं देश के लिए मर भी गई तो मुझे गर्व होगा और मुझे विश्वास है कि मेरे खून का एक-एक कतरा देश को मजबूती प्रदान करेगा। इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, डीसीसी उपाध्यक्ष, अनूप ठाकुर, कुंजना सिंह, फकीर मोहम्मद, नैन सिंह शर्मा, श्याम लाल सोडा, मनी राम पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें