फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में लोकल बस सेवा को फिर से किया जाए शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नागरिक सभा नाहन ने प्रशासन से लॉकडाउन में बंद हुई लोकल बस और वैन सेवा को दोबारा शुरू करने की मांग की है। नागरिक सभा का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को नाहन में उपायुक्त से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त डॉ. आरके परूथी को एक शहर की समस्याओं के समाधान को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त से मांग की है कि शहर में लॉकडाउन के दौरान बंद हुए लोकल बस और वैन सेवा को फिर से बहाल किया जाए। साथ ही लोकल बस सेवा को दो सड़का शक्ति नगर से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक चलाया जाए। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि शहर में तीसरी पेयजल योजना का पानी पहुंच चुका है लेकिन आज भी उसका वितरण सही नहीं है। ऐसे में पानी की आपूर्ति सभी जगहों पर समान रूप से की जाए। ताकि हर घर तक पानी सही मात्रा में पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की ओपीडी में शाम चार बजे तक पर्चियां बनाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इसका समय कम करने से पहाड़ी क्षेत्रों से आ रहे रोगियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने अस्थि रोग विशेषज्ञ का एक कमरा बाहरी द्वार के समीप करने की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रधान दिग्विजय गुप्ता, महासचिव ओएल चौहान, विरेंद्र अग्रवाल, मदन सिंह पंवार, सोम दत्त धीमान, योगेश्वर गौतम, ओपी सरीन, बिंदू राम, अकबर अली और दलीप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें