फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress MLA : प्रदेश में माफिया राज, कानून व्यवस्था राम भरोसे : विनय कुमार

विज्ञापन
ददाहू में पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस विधायक विनय कुमार। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। माफियाराज का बोलबाला है। ऊना जिले में हुए गोलीकांड में युवक की हत्या पर दुख जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस तरह की घटनाएं चिंतनीय है। विधायक विनय कुमार ददाहू में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऊना जिले की घटना को देखकर लगता है कि उस युवक की हत्या एक साजिश के तहत की गई है। क्योंकि भाजपा सरकार हरोली के विधायक और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के रोल मॉडल से घबरा रही हैं। मुकेश अग्निहोत्री अपने विधानसभा क्षेत्र को रोल मॉडल बनाने का काम कर रहे है। उन्हें शंका है कि इस तरह के जानलेवा हमले मुकेश अग्निहोत्री पर भी हो सकते हैं।
उन्होंने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को अतिरिक्त सुरक्षा दिए जाने की प्रदेश सरकार से मांग की है। विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में खनन, भू और शराब माफिया का बोलबाला है। इस मौके पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव रूद्र राजू, प्रदेश सचिव विनोद जिंटा, ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के सचिव शिवी, मित्र सिंह तोमर, श्यामा ठाकुर, आशा शर्मा, यशवंत चौहान व शशि कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें