राष्ट्रीय कांग्रेस के पर्यवेक्षक ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। अखिल भारतीय कांग्रेस अब अपने संगठन में समाज के सभी वर्गों को समाहित करने और उन्हें संगठन से जोड़ने के लिए संगठन सृजन अभियान चला रही है। इसी कड़ी में वीरवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक बीपी सिंह राजगढ़ पहुंचे। उन्होंने स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की। संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से एक कार्य योजना तैयार की गई ताकि आने वाले समय में संगठन को पच्छाद में और मजबूत किया जा सके। बीपी सिंह ने बताया कि पार्टी एक संगठन सृजन अभियान इन दिनों चल रही है जिसके तहत उन कार्यकर्ताओं व समाज के वर्गों को संगठन से जोड़ना व उन्हें पार्टी में उचित स्थान प्रदान करना है। कांग्रेस एक बड़ा संगठन है और इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह अभियान छेड़ा गया है। संगठन में एससी, महिला, युवा वर्ग, ओबीसी को संगठन में स्थान देने के लिए यह कार्यक्रम चला हुआ है। साथ ही समाज के सभी वर्गों को भी पार्टी के संगठन से जोड़ने के लिए कार्य किया जा रहा है।