नौहराधार कांग्रेस जोन की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। कांग्रेस जोन नौहराधार की पहली बैठक शुक्रवार को नौहराधार में हुई। बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी धर्मेंद्र धामी, मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, महासचिव मेतर सिंह सहित कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में नौहराधार कांग्रेस जोन के अंतर्गत आने वाली दस पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष, 17 बूथों के बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए सहित राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।
बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को भी सामने रखा। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर का कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इसलिए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
जिला प्रभारी धर्मेंद्र धामी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान और महासचिव मेतर सिंह, जॉन अध्यक्ष कपिल ठाकुर ने भी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया।