फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिलान्यास पट्टिका तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर हो सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
नाहन में शिलान्यास पट्टिका तोडऩे को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन देते कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता। स
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र की दो सड़क परियोजनाओं की शिलान्यास पट्टिकाओं को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। कांग्रेस समेत स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस मसले को लेकर मंगलवार को सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में नाहन पंचायत और बोगरिया गांव के दर्जनों लोग शामिल रहे, जिन्होंने उपायुक्त से आरोपियों की जल्द पहचान कर उनपर कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने आरोपियों के पैसे से ही शिलान्यास पट्टिकाएं फिर से लगाने की भी मांग की।
विज्ञापन


इससे पूर्व मीडिया को संबोधित करते हुए नरेंद्र तोमर ने बताया कि विधायक अजय सोलंकी ने 16 अप्रैल को कांशीवाला-जाबल का बाग-बनोग सड़क और गोशाला-बोगरिया मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया गया था। ये परियोजनाएं लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही हैं, लेकिन 19 अप्रैल की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने इन शिलान्यास पट्टिकाओं को तोड़ दिया, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा और उनकी भावनाएं आहत हुईं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह हरकत किन लोगों द्वारा करवाई गई है यह सभी जानते हैं, लेकिन प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व चाहे कितना भी प्रयास कर लें, क्षेत्र के विकास को किसी भी सूरत में रुकने नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर नाहन पंचायत के पूर्व प्रधान बाबूराम, राजकुमार चौहान, निवर्तमान पार्षद विरेंद्र पासी, कैप्टन सलीम अहमद, बॉबी चौहान समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें