फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार अपनी जिम्मेदारियों से रही है भाग : बिंदल

विज्ञापन
नाहन में संगठनात्मक बैठक में मौजूद भाजपा माता त्रिलोकपुर मंडल के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


कहा, 40 हजार करोड़ कर्ज लेने के बाद भी विकास कार्य पड़े ठप

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार जनता के प्रति अपनी जवाबदेही से निरंतर भाग रही है। वर्ष 2022 में हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को बहुमत दिया, कांग्रेस को वोट देकर सत्ता की चाबी कांग्रेस के हाथ में दी। इस सरकार के 3 साल पूरे हो गए और इन 3 सालों में कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस की सरकार, कांग्रेस के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने आज तक हिमाचल प्रदेश के जनमानस की सुध नहीं ली।

बिंदल मंगलवार को नाहन में भाजपा माता त्रिलोकपुर मंडल नाहन की संगठनात्मक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता लगातार एक ही बात कहकर नेरेटिव बनाने का प्रयास कर रहे हैं और वो है भारतीय जनता पार्टी को कोसना, भारतीय जनता पार्टी को गाली देना। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को दायित्व दिया है, सरकार कांग्रेस की है, मुख्यमंत्री और मंत्री कांग्रेस के हैं, तो ऐसे में जनता कांग्रेस सरकार और कांग्रेस पार्टी से अपेक्षा करती है कि वो उनकी चिंता करे, लेकिन हो इसके विपरीत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानना चाहती है 40 हजार करोड़ का कर्ज लेने के बावजूद स्कूल, कॉलेज, अस्पताल बंद क्यों हो रहे हैं और विकास क्यों ठप है। इस मौके पर मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-संवाद

नाहन में संगठनात्मक बैठक में मौजूद भाजपा माता त्रिलोकपुर मंडल के कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें