फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की गारंटियां नहीं हुई पूरी : गुप्ता

विज्ञापन
विनय गुप्ता, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

कांग्रेस की गारंटियां नहीं हुई पूरी : गुप्ता

नाहन (सिरमौर)। प्रदेश की जनता अब सरकार की नीतियों और अधूरी गारंटियों से निराश हो चुकी है। कांग्रेस द्वारा चुनावों के दौरान दी गई 10 गारंटियां पूरी नहीं की गईं। यह टिप्पणी मीडिया को जारी बयान में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा अधूरा है, किसानों से गोबर खरीद योजना धरातल पर नजर नहीं आई और 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ भी लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महिला वर्ग, किसान, युवा और आम जनता सभी परेशान हैं। प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और पंचायत चुनावों में इसका असर साफ दिखाई दे रहा है।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें