प्रदेश कबडडी महासंघ महासचिव कुलदीप राणाव अन्य अनुराग ठाकुर को बधाई देते हुए: स्रोत: कबडडी संघ
शिमला में कबड्डी संघ का प्रतिनिधिमंडल अनुराग ठाकुर से मिलासंवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ (एचपीओए) की वार्षिक आम बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुना गया। हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ ने अनुराग ठाकुर समेत पूरी इकाई को बधाई दी है।
कबड्डी संघ के प्रदेश महासचिव कुलदीप राणा ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को प्रदेश ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुना जाना सराहनीय कदम है। उनके मजबूत व सक्षम नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश खेल जगत में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश ओलंपिक संघ में प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष राजकुमार ब्रांटा को संयुक्त सचिव और वेदराम ठाकुर को सदस्य बनाए जाने पर प्रदेश ओलंपिक संघ का आभार प्रकट करते हैं। शिमला में कबड्डी संघ का प्रतिनिधिमंडल अनुराग ठाकुर से मिला।
प्रदेश कबड्डी संघ के प्रदेश महासचिव कुलदीप राणा, जय चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश कुमार कोषाध्यक्ष, डॉ. गोपाल दष्टा टेक्निकल चेयरमैन, विजयपाल चंदेल निर्णायक वार्ड के अध्यक्ष, कबड्डी संघ सोलन के अध्यक्ष विनय भगनाल ने संयुक्त बयान जारी कर प्रदेश ओलंपिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, महासचिव राजेश भंडारी और कोषाध्यक्ष अभिताभ शर्मा और राज कुमार निट्टू को संयुक्त सचिव बनाए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
संवाद