फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नैना टिक्कर स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन

Fri, 16 Oct 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
नैनाटिक्कर स्कूल में एनएसएस शिविर के समापन मौके पर स्वयं सेवक, मुख्यातिथि व शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

समाजसेवी चतर सिंह ठाकुर ने किया प्रतिभागियों को सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनाटिक्कर (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनाटिक्कर में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का वीरवार को समापन हुआ। समारोह में समाजसेवी चतर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता भट्टी और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष यशवंत ठाकुर ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
एनएसएस प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि स्वयंसेवियों ने नैनाटिक्कर बाजार और आसपास के गांवों में स्वच्छता अभियान चलाकर तीन क्विंटल कचरा एकत्र किया और उसका निस्तारण किया। इसके अलावा, विद्यालय परिसर और पंचायत के सार्वजनिक स्थलों पर 100 से अधिक पौधे रोपे गए। स्वयंसेवियों ने नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बौद्धिक सत्रों के माध्यम से ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि चतर सिंह ठाकुर ने स्वयंसेवियों के कार्यों की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन को 5,100 रुपये की राशि भेंट की। शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष यशवंत ठाकुर सहित अध्यापक सुरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र गौतम, मित्रानंद, तेज नारायण और राजीव शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें