फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पति व सुसराल पक्ष पर शारीरिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमबाग पंचायत की महिला ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विक्रमबाग पंचायत की एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज, शारीरिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसको लेकर महिला ने वीरवार को नाहन में पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी।
विज्ञापन

महिला ने शिकायत में बताया कि वह विक्रमबाग पंचायत के सिंबलवाला गांव की रहने वाली है। अप्रैल 2025 में उसकी शादी हरियाणा के लंढौरा गांव निवासी परवेज खान पुत्र लालखान के साथ हुई थी। शादी में दिए सामान को लेकर ससुराल पक्ष ने पहले तो बहुत जलील किया और ताने दिए। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा। रोज प्रताड़ित किया जाने लगा और उनकी पसंद का दहेज न मिलने पर ताने दिए जाने लगे। महिला ने पति और उसके भाई पर भी गंभीर आरोप जड़े हैं। ससुराल वाले अब मायके में छोड़कर कर चले गए हैं और पति भी विदेश जाने की कोशिश में है। पीड़िता ने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें