फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब में एक कंपनी सुपरवाइजर से मारपीट

Thu, 02 Jul 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार ने काम से हटाया तो सुपरवाइजर के साथ की मारपीट
विज्ञापन

पुलिस थाना कालाअंब में सुपरवाइजर की शिकायत पर मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक कंपनी के सुपरवाइजर के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, त्यागी पुत्र राजकुमार त्यागी, निवासी आदर्श नगर कैंप, यमुनानगर (हरियाणा) ने पुलिस थाना कालाअंब में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता वरव बायोजेंसिस कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। शिकायत में बताया गया है कि 29 जून को कंपनी में हेल्पर के रूप में काम करने वाले अंकित के साथ काम को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद ठेकेदार लाभ सिंह ने 30 जून को अंकित को काम पर आने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसी दिन जब शिकायतकर्ता अपने साथी योगेंद्र के साथ भोजन करने के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में अंकित, कृष्णा व उनके साथ मौजूद 3-4 अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें