फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब अस्पताल में अब होगी कलर डॉप्लर जांच, निजी केंद्रों की दौड़ से मिलेगी राहत

विज्ञापन
सीएसआर योजना के तहत निजी बैंक प्रबन्धन एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल को पांवटा अस्पताल के आधुन
विज्ञापन
स्वास्थ्य
विज्ञापन




सीएसआर के तहत निजी बैंक ने भेंट कीं दो अत्याधुनिक मशीनें, हजारों मरीजों को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में अब मरीजों को कलर डॉप्लर जांच की सुविधा मिल सकेगी। अस्पताल में इस सुविधा के अभाव में अब तक मरीजों को जांच के लिए निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों का रुख करना पड़ता था। इससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता था। अब अस्पताल में ही यह जांच सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत एक निजी बैंक ने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब को दो अत्याधुनिक कलर डॉप्लर मशीनें भेंट की हैं। ये मशीनें एसडीएम पांवटा साहिब के माध्यम से अस्पताल प्रशासन को उपलब्ध करवाई गईं। नई सुविधा का लाभ पांवटा साहिब के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों से उपचार के लिए आने वाले मरीजों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

कलर डॉप्लर जांच के माध्यम से शरीर की रक्त वाहिकाओं में रक्त के प्रवाह, रुकावट और ब्लॉकेज समेत कई महत्वपूर्ण स्थितियों की जांच की जा सकती है। सरकारी अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से मरीजों को महंगे निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों में जाने की जरूरत कम होगी।

एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने निजी बैंक के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सीएसआर के माध्यम से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को मिलने वाली ऐसी सुविधाएं स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि कलर डॉप्लर मशीनें उपलब्ध होने से सिविल अस्पताल में मरीजों को बेहतर और आधुनिक जांच सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

अस्पताल में कलर डॉप्लर की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को पहले जांच के लिए निजी केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब अस्पताल में ही जांच की सुविधा मिलने से विशेषकर गरीब और जरूरतमंद मरीजों की जेब पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ कम होगा।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें