फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: श्री रेणुकाजी मेले में नहीं आएंगे सीएम, विस अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
शिमला में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को श्री रेणुकाजी मेले में आने का निमंत्रण देते उ
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

श्री रेणुकाजी मेले में नहीं आएंगे सीएम, विस अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने शिमला में भेंट कर दिया निमंत्रण

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले में इस बार मुख्यमंत्री नहीं आएंगे। उनके अस्वस्थ होने के चलते चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में इस बार विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

शनिवार को उपायुक्त सिरमौर ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से शिमला में भेंट की। इस दौरान उन्हें अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले में बतौर मुख्य अतिथि पधारने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
विज्ञापन


उपायुक्त एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड सुमित खिमटा ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 नवंबर को मेले का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला 22 से 27 नवंबर तक परंपरागत ढंग से आयोजित किया जा रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 नवंबर को दोपहर 1:25 बजे भगवान श्री परशुराम और अन्य देवताओं की पालकी का स्वागत करेंगे। यहां से वह देवता की पालकी को कंधा देकर शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का शाम 7:00 बजे उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें