फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: नाहन में 200 बिस्तर की क्षमता बढ़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी चिंताजनक स्थिति में पहुंच गई है। लिहाजा, सरकार ने चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए नाहन में 200 और बैड की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कोविड-19 समीक्षा बैठक में अन्य कई मसलों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमितों का बढ़ता आंकड़ा और मृत्युदर में बढ़ोतरी चिंताजनक है। ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार पीपीई किट्स, फेस मास्क, सैनिटाजर और ऑक्सीजन की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। मेडिकल कॉलेज नाहन में बिस्तरों की क्षमता को बढ़ाकर 110 किया जाएगा। आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन को समर्पित कोविड देखभाल केंद्र के रूप में समर्पित किया जाएगा। इसमें 25 अतिरिक्त बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। निजी अस्पतालों को कोविड उपचार के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की कमेटी निरीक्षण के बाद इसका खाका तैयार करेगी।
उन्होंने जिला प्रशासन को राजकीय महाविद्यालय नाहन और जिला परिषद भवन के हॉल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के लिए संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे बिस्तरों की संख्या में 200 तक की वृद्धि होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पंचायतीराज संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों, गैर-सरकारी संगठनों और सामाजिक संगठनों से लोगों की सहायता करने और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार की सहायता करने के लिए आगे आने का आग्रह किया।
उन्होंने पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को संबंधित क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर निगरानी रखने को कहा ताकि अन्य राज्यों से आए लोगों की कोविड जांच या उन्हें होम आइसोलेशन में रखना सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में सांसद सुरेश कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक डॉ. राजीव बिंदल, रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, उपायुक्त डॉ. आरके परूथी, एसपी केसी शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें