फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रचना ठाकुर बनीं इनरव्हील क्लब ऑफ नाहन क्लासिक की अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। रचना ठाकुर को इनरव्हील क्लब ऑफ नाहन क्लासिक का अध्यक्ष बनाया गया। नाहन के निजी होटल में क्लब का अधिष्ठापन समारोह हुआ। इसकी अध्यक्षता क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष रचना ठाकुर ने की। क्लब की पूर्व अध्यक्ष आाशा भारद्वाज ने कॉलर पहनाकर रचना ठाकुर को क्लब के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। पूर्व अध्यक्ष आशा ठाकुर ने उनके कार्यकाल में हुए कार्यों का ब्योरा बैठक में रखा। इसके बाद अध्यक्ष रचना ठाकुर ने महिला उत्थान के लिए कार्य करने, जरूरतमंदों का सहयोग करने, पौधरोपण को प्रमुखता के साथ पूरा करने की बात कही। इस मौके पर प्रगति सबलोक, दिलजीत, अलका, भावना रतन, रूबी सोलंकी, अमिता, अंजना, शीला, सुमन गर्ग, सुमन गुप्ता, नीलम, राखी, ज्योतिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें