फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नगर परिषद के सीएलसी कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद के सीएलसी कर्मचारियों को छह दिन बाद भी नहीं मिला मानदेय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। नगर परिषद नाहन में कार्यरत सीएलसी कर्मचारियों को छह दिन बीत जाने के बाद भी मानदेय नहीं मिला है। इसके चलते कर्मचारियों में रोष है। सीएलसी कर्मचारी रोजाना अपने अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। सीएलसी कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें हर माह की 7 तारीख को मानदेय मिलता है लेकिन बुधवार को पांच दिन बीत जाने के बाद भी उनके खाते में एक रुपया तक नहीं आया है।
कर्मचारियों ने बताया कि हर त्योहार में उन्हें इसी तरह से अपने वेतन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नगर परिषद में 250 के करीब सीएलसी कर्मचारी हैं। इसमें अधिकतर कर्मचारी सफाई के कामकाज में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इस बारे में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार देख रहे अजय गर्ग ने बताया कि सीएलसी कर्मचारियों का मानदेय बुधवार को बैंक को ट्रांसफर कर दिया गया है।
...संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें